वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे छात्रों से डिजिटल संवाद

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर।माननीय कुलपति (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय) प्रो०डॉ०राजाराम यादव जी द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जौनपुर के तत्वाधान में आयोजित फेसबुक लाइव के माध्यम से छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षणिक समस्याओं को लेकर दिनांक 26 मई 2020 दिन मंगलवार को शाम 5:00 बजे से ऑनलाइन संवाद करेंगे।
फेसबुक लाइव संवाद से जुड़ने के लिए सभी छात्र छात्राएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आधिकारिक पेज @ABVPjaunpurkashi से जुड़कर अपना प्रश्न सीधे कुलपति से पूछ सकते हैं।
यह जानकारी जिला छात्र संपर्क प्रमुख उद्देश्य सिंह व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कौतुक उपाध्याय जी ने दी।