उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-जिलाधिकारी शेषमणि पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडे ने आईटीआई भांगा क्वॉरेंटाइन सेंटर शिवरामपुर का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए यहां पर साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराएं तथा विद्युत व्यवस्था सही नहीं है और जनरेटर की व्यवस्था कराएं ताकि लोगों को कोई समस्या ना हो। और जो लोग प्रवासी आ रहे हैं उनकी तत्काल जांच कराई जाए। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बाहर से आए हुए प्रवासियों से खानपान स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जानकारी की।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.